


नर्मदा साहित्य मंथन देश का प्रतिष्ठित साहित्योत्सव है — एक ऐसा अनोखा महाकुंभ जहाँ साहित्य, कला, पत्रकारिता, इतिहास, राष्ट्रनीति, अध्यात्म, धर्म-संस्कृति और पर्यावरण जैसे विविध क्षेत्रों के विद्वान, लेखक, वक्ता और सामाजिक नेतृत्व एक साथ मिलकर भारत के विचार, भारतीय अस्मिता और समकालीन चुनौतियों पर संवाद और विचार-विमर्श करते हैं। यहां भारत के विचार को अभिव्यक्त करती विशेष कला प्रदर्शनी, उभरती प्रतिभाओं के लिए मंच ‘अभिव्यक्ति’, प्रख्यात साहित्यकारों की पुस्तकों के विमोचन, तथा काव्य-पाठ, नृत्यनाटिका और रंगमंचीय प्रस्तुतियों से सजी सांस्कृतिक निशा – प्रत्येक अनुभव इस उत्सव को एक जीवंत, विचारपूर्ण और प्रेरक यात्रा बनाता है। भारतीयता को समझने, जीने और सशक्त करने के इस साहित्य मंथन में आपका स्वागत है।
समय सारणी देखेंविश्वविद्यालय सभागार, तक्षशिला परिसर, खंडवा रोड़, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर (म. प्र.)
NSM 2026 में कुल 17 सत्रों के माध्यम से विविध विषयों का सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिचय प्रस्तुत किया जाएगा।
30 जनवरी से 01 फरवरी, 2026
10 बजे से 07 बजे तक
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर
विश्व संवाद केन्द्र मालवा
संस्कृति विेभाग, मध्यप्रदेश शासन

| उद्घाटन सत्र१०:०० - ११:१५ | भारत उदय का आधार : स्वबोध वक्ता श्री राजेंद्र आलेर्कर |
| प्रथम सत्र११:३०-१२:३० | भविष्य का भारत और हम वक्ता श्री पूर्णेंद्र सक्सेना |
| द्वितीय सत्र१२:३० - ०१:२० | गांव से भारत उदय वक्ता श्री अभय जी महाजन |
| तृतीय सत्र०२:५० - ०३:५० | शब्दों में ही सबकुछ है वक्ता श्री बुद्धिनाथ मिश्र |
| चतुर्थ सत्र०३:५० - ०४:४० | युवा भारत के सपने वक्ता श्री अनुराग शर्मा |
| पञ्चम सत्र०५:१० - ०६:१० | भारत उदय का श्री गणेश : अयोध्या वक्ता आचार्य मिथिलेश नंदिनी जी |
| षष्ठ सत्र०६:१० - ०७:०० | संघ और मीडिया नैरेटिव वक्ता श्री विष्णु शर्मा |
| प्रथम सत्र१०:०० - ११:३० | नमर्दा, तुम बहती रहो वक्ता श्री राकेश सिंघाई, श्री ओमजी द्विवेदी, श्री प्रहलाद पटेल |
| द्वितीय सत्र१२:०० - ०१:०० | दृष्टि ही द्रष्टान: गाजा से कश्मीर वक्ता श्री अनुपम मिश्र |
| तृतीय सत्र०१:०० - ०२:०० | भारत का सिनेमा, सिनेमा में भारत वक्ता श्री स्वाति शर्मा |
| चतुर्थ सत्र०३:३० - ०४:३० | विश्व पटल पर भारत : चुनौती और तैयारी वक्ता श्री आदि अिचंत |
| पञ्चम सत्र४:३०-५:३० | संस्कृति के संवाहक : लोकगीत वक्ता डॉ श्रीमती सुमन चौरे |
| षष्ठ सत्र०६:३०-०७:०० | भारतीय साहित्य और संस्कृति में परिवार वक्ता श्रीमती मालिनी अवस्थी |
| प्रथम सत्र१०:०० - ११:३० | आंतरिक चुनौतियाँ और समाधान वक्ता श्री थॉमस जैकब, श्री शेष पाल वेद |
| द्वितीय सत्र११:३० - १२:३० | आमू आखा हिंदू छे वक्ता श्री सतीश गोकुल पांडा |
| तृतीय सत्र०१:३० - ०२:३० | उदीयमान भारत में महिला नेतृत्व वक्ता श्रीमती कमलप्रीत सग्गी |
| चतुर्थ सत्र०२:३० - ०३:३० | ब्रेकिंग इंडिया : स्वीकार नहीं वक्ता श्री बजरंग लालजी बाँगड़ा |
| अंतिम सत्र०४:०० - ०५:३० | मंथन से प्रबोधन वक्ता श्री प्रदीप जी जोशी |


NSM 2026 एक राष्ट्रीय साहित्य, कला और विचार महोत्सव है, जहाँ प्रख्यात चिंतक, विचारक, पत्रकार, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र से जुड़े विविध विषयों पर संवाद करेंगे।
• प्रख्यात विद्वानों और विचारकों के साथ संवाद
• सामजिक व राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों की चर्चा
• “अभिव्यक्ति मंच” — जहाँ हर कोई अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर सकता है
• पुस्तकों के विमोचन का अवसर
• बौद्धिक संवाद एवं विचारधारा से जुड़ने का अवसर
• राष्ट्रवादी इकोसिस्टम का हिस्सा बनने का अवसर
हाँ, कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पूर्व-पंजीयन अनिवार्य है। आप वेबसाइट के “Register” सेक्शन में जाकर विवरण भरकर पंजीयन कर सकते हैं।
हाँ, यह कार्यक्रम सभी आयु-वर्ग, छात्र, शोधकर्ता, युवा, साहित्य प्रेमी, कलाकार और आम नागरिकों के लिए खुला है।
हाँ, कार्यक्रम स्थल पर सभी के लिए फ्री पार्किंग उपलब्ध है।
अभिव्यक्ति मंच एक ओपन-माइक मंच है जहाँ कोई भी कविता, कहानी, गीत, विचार या अपनी कला प्रस्तुत कर सकता है। यह सभी प्रतिभागियों के लिए खुला है।
पंजीयन करने के लिए वेबसाइट पर जाएँ या नीचे दिए बटन पर क्लिक करें
पंजीयन शुल्क ₹400 है — यह 3 दिन के पूरे कार्यक्रम के लिए मान्य है।
जिन छात्रों के पास मान्य कॉलेज/यूनिवर्सिटी ID कार्ड है, वे किसी भी एक या एक से अधिक दिनों के लिए मात्र ₹100 प्रति दिन शुल्क देकर पंजीयन कर सकते हैं।
Registration form में नीचे दिए हुए QR पर आप किसी भी UPI APP के माध्यम से भुगतान कर सकते है।
रजिस्ट्रेशन सफल होते ही आपको WhatsApp तथा Email पर e–प्रवेशिका और QR Code भेजा जाएगा।
कार्यक्रम स्थल के ऑफ़लाइन काउंटर पर यही QR Code दिखाकर आप अपनी प्रवेशिका प्राप्त करेंगे।
हाँ, आयोजन स्थल पर ऑन–स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।



